फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टेड़ा फॉरेस्ट चौकी मे अवैध वसूली को लेकर वन विभाग मे हुई हंगामेदार बैठक

टेड़ा फॉरेस्ट चौकी मे अवैध वसूली को लेकर वन विभाग मे हुई हंगामेदार बैठक

Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
टेड़ा फॉरेस्ट चौकी मे अवैध वसूली को लेकर वन विभाग मे हुई हंगामेदार बैठक
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के वन विश्राम गृृह में आयोजित स्थानीय प्रशासन ग्रामीण, पर्यटन व्यवसायी और डीएफओ की संयुक्त बैठक हंगामेदार रही। टेड़ा गांव में वन विभाग चौकी में अवैध वसूली को लेकर चल रही बैठक में कई बार डीएफओ और जिप्सी चालकों की बहस हुई। बैठक के अंत में सर्वसहमति से जिप्सी चालक, पर्यटन व्यवसायी ग्रामीणों और डीएफओ में प्रवेश शुल्क की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बुधवार को रामनगर वनप्रभाग के विश्राम भवन में टेड़ा गांव में बने वन प्रभाग के चेक पोस्ट पर जिप्सी चालकों से अवैध वसूली को लेकर संयुक्त रूप से स्थानीय प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग, पर्यटन व्यवसायियों व जिप्सी चालकों और ग्रामीणों की बैठक की गई। इसमें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी रहा। जिप्सी कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन जोशी ने आत्मदाह की धमकी तक दे दी। इसके उपरांत कार्बेट पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा, रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा, एसडीएम परितोष वर्मा, एआरटीओ विमल पांडेय, कोतवाल विक्रम राठौर व ग्रामीणों के बीच शुल्क को निर्धारित करने की बमुश्किल सहमति बनी। नेहा वर्मा ने जिप्सियों का प्रवेश शुल्क कम करने के लिए शासन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष हरि मान, पवन पुरी, उदय सिन्हा, हेम भट्ट, वीरेंद्र रावत, जगदीश सेमवाल, रमेश तिवारी, अली खान, मुजाहिद, वसीम अकरम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed