फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा महिला मोर्चा ने किया श्रम विभाग में हंगामा

भाजपा महिला मोर्चा ने किया श्रम विभाग में हंगामा

Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने किया श्रम विभाग में हंगामा
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को श्रम विभाग कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर मजदूरों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष नीमा नैनवाल के नेतृत्व में श्रम विभाग कार्यालय पहुंची महिलाओं ने विभाग के अधिकारियों पर जमकर गुस्सा निकाला। आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2016 को मजदूर योजना के तहत कुछ मजदूरों के फार्म भरे गये थे, लेकिन अब तक इन मजदूरों को कोई समान या योजना से मिलने वाली कोई सहायता राशि नहीं दी गई है। उन्होंने एक महीने के भीतर मांग पूरी न होने पर कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान आशा करगेती, माया रावत, निर्मला रावत, भावना जोशी, रुपाली राम, संजय छिम्वाल, हरीश, नूर मोहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed