फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आग से गौशाला जलकर राख

आग से गौशाला जलकर राख

Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
आग से गौशाला जलकर राख
सितारगंज। आग से गोशाला जलकर राख हो गई। गौशाला में बंधे तीन मवेशी भी झुलस गए। जिनमें दो की हालत नाजुक है। झुलसे मवेशियों का पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह लौका गांव में अवधेश कुमार की गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक अवधेश व उसका परिवार सोते से उठा कि गोशाला जलकर राख हो गई और उसमें बंधी गाय, बछड़ा व बछिया झुलस गए। इसमें हजारों के नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन


आग से झुलसे मवेशियों में गाय व बछिया के बुरी तरह झुलसने से उनकी हालत गंभीर है। पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच झुलसे मवेशियों का इलाज किया। पटवारी राम अवतार ने गांव पहुंचकर आग की घटना का मौका मुआयना किया और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। अवधेश ने प्रशासन से आग से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed