फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   15 years of imprisonment for raping elderly woman

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 15 साल की कैद

Sun, 21 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
15 years of imprisonment for raping elderly woman
अदालत
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में घर में घुसकर 70 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


जुर्माना अदा न करने पर तीन साल की अतिरिक्त कैद भी काटनी पड़ेगी। दूसरी धारा में सात साल का कठोर कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा भी सुनाई गई है। 

विज्ञापन

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता घनश्याम पंत ने बताया कि पिछले साल 17 मई को सुबह साढ़े नौ बजे बनभूलपुरा में एक युवक और युवती अपनी बुजुर्ग मां को घर में छोड़कर बड़ी बहन के घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर के बाहर कुंडा लगाया था। आधे घंटे बाद लौटे तो कुंडा खुला था। मलिक का बगीचा बनभूलपुरा निवासी दिलशाद (25) घर में घुसा था। दोनों के चिल्लाने पर वह भाग गया। मामले की रिपोर्ट उसी दिन बनभूलपुरा चौकी में दर्ज कराई गई थी।


दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट में डॉक्टर समेत नौ गवाह पेश किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed