{"_id":"62d3181160a076151c60074d","slug":"15-days-gap-will-have-to-be-kept-between-corona-and-je-vaccine-haldwani-news-hld469309032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और जेई वैक्सीन के बीच 15 दिन का रखना होगा अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और जेई वैक्सीन के बीच 15 दिन का रखना होगा अंतर
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीकाकरण अभियान चला रहा है। इसके साथ ही जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) को लेकर भी 18 जुलाई से टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जेई और कोरोना वैक्सीन के बीच 14 दिन का अंतर रखना होगा, इसके बाद 15 वे दिन टीका लगवा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर टीकाकरण अभियान चला रहा है, इसमें 12 से 14 (41678 का लक्ष्य) और 15 से 17 साल (61727 का लक्ष्य) आयु वर्ग के बच्चे, किशोर शामिल हैं। इसमें काफी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है, लेकिन अभी भी काफी लोगों को टीका लगना बाकी है। अब स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका लगाने का अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें एक साल से 15 साल आयु वर्ग के बच्चों, किशोरों को टीका लगाया जाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा कहते हैं कि जेई का टीका नैनीताल जिले के केवल तीन ब्लॉक रामनगर, हल्द्वानी और कोटाबाग (करीब दो लाख बच्चों और किशोरों) में लगाया जाना है। इधर, किसी को कोरोना वैक्सीन लगी है तो वह 15 दिन बाद जेई का टीका लगा सकता है। दोनों टीकाें के मध्य 14 दिन का अंतर होना चाहिए। इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
कल से शुरू होगा जेई का टीका लगाने का अभियान
हल्द्वानी। जिले में सोमवार से जेई का टीका लगाने का अभियान शुरू होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि दो लाख बच्चों, किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें 18 जुलाई को दस हजार से अधिक बच्चों व किशारों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।