{"_id":"596536234f1c1b6f598b45bd","slug":"14998052819-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या वृद्धि की मुख्य वजह अशिक्षा : डॉ. जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या वृद्धि की मुख्य वजह अशिक्षा : डॉ. जोशी
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि की मुख्य वजह समाज में अशिक्षा है। गोष्ठी में नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा नीलम कोहली को विचार रखने के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सीएमओ ने 11 से 24 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के तहत जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क शिविरों का आयोजन हो रहा है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने कहा कि पखवाड़े में लाभार्थियों को लाने के लिए विभाग वाहन की सुविधा मुहैया कराएगा। प्रयोगांक के कलाकारों ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नुक्कड नाटक का मंचन किया। गोष्ठी को एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा, अनूप बमोला, हरेंद्र कठायत ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में डॉ. संजीव खड़ायत, डॉ. मीना पांगती, डॉ. बलबीर सिंह, सूरज रावत, दीवान सिंह बिष्ट, दीपक कांडपाल आदि मौजूद रहे।