{"_id":"5948090d4f1c1b71478b46da","slug":"14978931667-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी पाये को गणित की मान्यता देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी पाये को गणित की मान्यता देने की मांग
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी पाये को गणित की मान्यता देने की मांग
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड मुख्यालय के सबसे पुराने परमानंद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये को विज्ञान वर्ग की मान्यता मिले 15 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन, कॉलेज को आज तक गणित विषय की मान्यता नहीं मिल सकी है। कॉलेज में इंटरमीडिएट में गणित नहीं होने से गणित विषय में रुचि रखने वाली छात्राओं को अन्य कॉलेजों में प्रवेश लेने या फिर जीव विज्ञान पढ़ने को मजबूर हैं।
दर्शानी गांव निवासी हरीश चंद्र पांडे ने विद्यालयी सचिव उत्तराखंड शासन को भेजे फैक्स में कॉलेज को एक जुलाई तक गणित विषय की मान्यता देने की मांग की है। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन का एलान किया है। विधायक चंदन दास ने बताया कि जीजीआईसी पाये को गणित विषय की मान्यता दिलाने के संबंध में वह शीघ्र शिक्षा मंत्री ओर शिक्षा सचिव से वार्ता करेंगे।