फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विधायक सौरभ बहुगुणा व नवीन दुम्का के आश्वासन पर शुक्रवार से नन्धौर में खनन चालू

विधायक सौरभ बहुगुणा व नवीन दुम्का के आश्वासन पर शुक्रवार से नन्धौर में खनन चालू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
विधायक  सौरभ बहुगुणा व नवीन दुम्का के आश्वासन पर शुक्रवार से नन्धौर में खनन चालू
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर सेंचुरी के इको सेंसेटिव जोन (ईएसजेड) के दायरे को कम करवाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे वाहन स्वामियों ने महापंचायत और दो विधायकों के आश्वासन के बाद शुक्रवार से गेट खोलने का फैसला लिया है। मालूम हो कि वाहन स्वामियों ने
विज्ञापन

नंधौर के तीनों गेट बंद करवा दिए थे।
चोरगलिया नंधौर नदी के तीनों गेट पांच दिनों से बंद हैं। वाहन स्वामी नंधौर सेंचुरी के ईएसजेड के दायरे को दस किमी से घटाकर ढाई किमी करने की मांग कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर ग्राम प्रधान सुरजीत कौर के आवास पर बृहस्पतिवार को महापंचायत हुई। इसमें सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का से फोन पर वार्ता हुई। दोनों ने ही ईएसजेड के दायरे को जल्द सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। इस पर वाहन स्वामी मान गए। सितारगंज ट्रक यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि विधायक से फोन वार्ता में विधायक सौरभ बहुगुणा, विधायक नवीन दुम्का ने 16 फरवरी तक ईएसजेड के मामले में वार्ता कर निर्णय देने की बात और यदि 16 फरवरी को निर्णाय नहीं लिया गया तो वाहन स्वामी दोबारा फिर से अनिश्चितकाल के लिए भी गेटों को बंद करवा देंगे। इसके बाद वाहन स्वामियों ने शुक्रवार से खनन हेतु सभी गेटों को खोलने का ऐलान किया। महापंचायत में दीपा चौहान, लकी सिंह, विनोद बजेठा, इंदरजीत सिंह, मानू, भरत सिंह, राजू मेहता, भुवन पनेरु, केसू बजेठा आदि थे
विज्ञापन



नंधौर में आज से बहाल होगा खनन
विधायक सौरभ बहुगुणा, नवीन दुम्का के आश्वासन पर माने वाहन स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed