{"_id":"5c4f6430bdec22738e36a629","slug":"141548706864-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की बस में हाथी ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की बस में हाथी ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा जिले की सीमा पर स्थित ग्राम मोहान और कुमेरिया के बीच रविवार रात जंगली हाथी ने पर्यटकों की बस रोक दी। उसने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पर्यटकों की चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान करीब एक घंटा जाम लगा।
पंजाब के पर्यटक रविवार रात टैंपो ट्रैवलर बस पीबी-01ए-8627 से रामनगर आए थे। वह रानीखेत जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे वह मोहान से कुमेरिया के बीच पहुंचे, तो अचानक हाथी सामने आ गया। हाथी ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि हाथी को देखकर पर्यटक चीखने लगे तो आसपास के ग्रामीणों समेत वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पटाखे जलाए। शोरगुल मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। तभी पर्यटकों की बस रानीखेत की ओर रवाना हो सकी।
हाथी ने पर्यटकों की बस में की तोड़फोड़
हादसे में बाल-बाल बचे पर्यटक, लगा जाम
पर्यटकों पर हमला करने को उतारू हुआ हाथी
रामनगर (नैनीताल)। सफारी करके लौट रहे पर्यटकों पर हाथियों के झुंड में से एक हाथी हमला करने को उतारू हो गया। हाथी पर्यटकों की जिप्सी की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को देख जिप्सी चालक ने जिप्सी को पीछे की ओर दौड़ा लिया, तब जाकर पर्यटकों की जान बची।
विज्ञापन
दिल्ली से आए अंकित, गौरव, सीमा, अंक्षिता पर्यटकों का दल झिरना रेंज में सफारी करने के लिए रविवार दोपहर की पाली में गए थे। शाम पांच बजे जब वह सफारी करके लौटने लगे, तभी अचानक एक स्थान पर हाथियों के झुंड से एक हाथी ने चिंघाड़ मारी। हाथी की चिंघाड़ सुनकर पर्यटकों का दल सहम गया और धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। तभी अचानक झुंड से एक हाथी पर्यटकों की जिप्सी की ओर दौड़ने लगा। यह देख जिप्सी चालक ने जिप्सी को पीछे की ओर दौड़ा लिया। पर्यटकों की जिप्सी पीछे की ओर जाने के बाद हाथी फिर से अपने झुुंड में चला गया और कुछ समय तक इंतजार करने के बाद जिप्सी चालक पर्यटकों को लेकर वहां से निकला। जिप्सी में सवार पर्यटकों के अनुसार उन्हें लगा कि जैसे हाथी पर उन पर हमला कर देगा, लेकिन वह कुछ समय बाद वहां से चला गया। दूसरी ओर पर्यटन व्यवसायी हिमांशु तिरुवा ने बताया कि जिस समय हाथी हमलावर हुआ उस समय वो भी पर्यटकों की जिप्सी में थे और वीडियो बना रहे थे।