फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सोम प्रदोष को धन, आय वर्धक है धनतेरस

सोम प्रदोष को धन, आय वर्धक है धनतेरस

Sat, 03 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सोम प्रदोष को धन, आय वर्धक है धनतेरस
हल्द्वानी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर्व सोम प्रदोष युक्त है। यह धन और आरोग्य को बढ़ाने वाला है। सोमवार को हस्त नक्षत्र है जो धन लाभ के साथ-साथ आरोग्यता, आयु वृद्धि वर्धक है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि धनतेरस पर नया सामान, रत्न, सोना, चांदी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन शिव पूजन का भी विशेष फल मिलता है। सोमवार को हालांकि खरीदारी के लिए पूरा दिन सूर्यास्त तक उपयुक्त है। फिर भी सुबह 9:15 से दोपहर 12:30 बजे तक का समय अत्यंत शुभ है। दोपहर 12:30 से दोपहर 3:20 बजे तक का समय भी खरीदारी के लिए शुभ है। इसके बीच 12:30 से 1:55 बजे का समय भी खरीदारी के लिए अनुकूल है। शाम को 6:10 से रात 8:50 बजे तक पूजन का उत्तम मुहूर्त है। सोम प्रदोष होने से यह शिव पूजन के लिए अति उत्तम काल होता है। अल्पमृत्यु के निवारण के लिए दक्षिण दिशा में यम देवता के निमित्त दीप दान करने से मृत्यु भय नहीं रहता है।
विज्ञापन

राशि के अनुसार करें खरीदारी
मेेष: स्वर्ण आभूषण, लकड़ी के उपकरण, वस्त्र
वृष: चांदी के वर्तन, देव प्रतिमा, वाहन खरीदना
मिथुन: तांबा, लकड़ी का सामान, रसोई का सामान शुभ
कर्क: स्वर्ण, चांदी के आभूषण, गृहग सज्जा सामान, वस्त्र
सिंह: लोहे के मशीनी उपकरण, स्वर्ण, बिजली का सामान
कन्या: रत्न, वाहन, भवन संबंधी उपकरण, अन्न आदि
तुला: मांगलिक आभूषण, देव प्रतिमा, स्वर्ण, चांदी, बिजली उपकरण
वृश्चिक: स्वर्ण, तांबा, भूमि उपकरण, वाहन, सजावट का सामान
धनु: र्स्व आभूषण, बर्तन, नए उपकरण, वस्त्र
मकर: वाहन, बिजली का सामान, चांदी, पीतल से बनी वस्तु
कुंभ: देव प्रतिमा, वस्त्र, सजावट का सामान, रत्न, मालाएं
मीन: स्वर्ण आभूषण, काष्ठ का मंदिर या फर्नीचर, औजार आदि शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed