{"_id":"5b71ee1642c79274f667c4aa","slug":"141534193174-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10 से कम बच्चों वाले स्कूलों की डीईओ ने मांगी रिर्पोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10 से कम बच्चों वाले स्कूलों की डीईओ ने मांगी रिर्पोट
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग कार्यालय में सोमवार को डीईओ बेसिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने जिले भर में 10 से कम वाले स्कूलों के बच्चों की सूची खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी है।
डीईओ गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने सोमवार को सभी अधिकारियों की बैठक ली। इसमें 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची देने के निर्देश दिए। डीईओ ने बताया कि जिले भर में जिन स्कूलों में छात्र संख्या कम होगी, उनकी पूरी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से जिन विद्यालयों को बंद करने और कम संख्या वाले छात्रों को अन्य स्कूलों में भेजने के निर्देश जारी होंगे तो उसका पालन किया जाएगा। डीईओ ने उपशिक्षाधिकारी को जिन विद्यालयों में शिक्षक दो से अधिक हैं उनकी सूची देने को भी कहा है। इस दौरान उप शिक्षाधिकारी ओखलकांडा कमलेश्वरी मेहता, भीमताल उपशिक्षाधिकारी सुलेहिता नेगी आदि मौजूद रहे।
डीईओ ने खंड शिक्षाधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश
जिले के आठ ब्लॉकों के सरकारी स्कूलों की बनेगी सूची