फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है चिलियानौला-खनियां रोपवे

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है चिलियानौला-खनियां रोपवे

Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है चिलियानौला-खनियां रोपवे
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर रानीखेत में पर्यटन सुविधाओं का अभाव आज तक दूर नहीं हो सका है। मनोरंजन के स्थलों के अभाव के चलते अधिकांश सैलानी यहां टिक नहीं पा रहे हैं। जिसके चलते पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि छावनी परिषद की तरफ से रानीझील को विकसित करने सहित कुछ प्रयास किए गए हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने खनियां गांव से चिलियानौला के बीच रोपवे स्थापित करने की मांग की थी, लगभग दो किमी की यह लघु रोपवे यात्रा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
विज्ञापन


रानीखेत की शांत और सुंदर वादियों से गदगद अंग्रेज हुक्मरानों ने 1869 में यहां छावनी बसाई थी, धीरे धीरे यहां देश विदेश के सैलानी पहुंचने लगे और रानीखेत को पर्यटन नगरी का दर्जा मिल गया। प्रख्यात गोल्फ मैदान, चौबटिया का प्रख्यात सेब गार्डन, रानीझील, बिनसर महादेव मंदिर, हैड़ाखान मंदिर सहित तमाम स्थल पूर्व में भी पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए मनोरंजन स्थल विकसित नहीं हो सके। जिसके चलते सैलानियों का रुझान धीरे-धीरे कम होने लगा।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व सरकार ने रोपवे कारपोरेशन के माध्यम से रोपवे बनाने की घोषणा की थी। तत्कालीन कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक सदस्य डीएन बड़ोला सहित तमाम लोगों ने खनियां-चिलियानौला नाम से एक रोपवे रानीखेत में भी स्थापित करने की मांग की थी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हुई। इधर, पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खनियां-चिलियानौला नाम से रोपवे बनाने की मांग तो उठी थी, लेकिन शासन स्तर से इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed