{"_id":"5b4cfe924f1c1be94b8b51fc","slug":"141531772562-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला मेले को राज्य स्तरीय मेला बनाने के लिए सरकार गंभीर : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला मेले को राज्य स्तरीय मेला बनाने के लिए सरकार गंभीर : आर्य
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
भीमताल का हरेला मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। वह घड़ी आ गई जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। सोमवार से नगर में लोक संस्कृति का ऐसा रंग चढ़ा कि लोग उसी में रंग गए। 1970 से लगने वाला प्राचीन हरेला मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा और संजीव आर्य ने मेले का शुभारंभ किया।
रामलीला मैदान में छह दिनों तक चलने वाले मेेले के पहले दिन सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गीत से शुरुआत की। सांस्कृतिक कला समिति खुर्पाताल के विनोद कुमार की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की। जीजीआईसी भीमताल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालयों के बच्चों ने स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अल्मोड़ा से पहुंचे छोलिया नृत्य के कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर मेला अधिकारी रेखा कोहली, एसडीएम प्रमोद कुमार, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट, संदीप पांडे, पवन साह, प्रकाश चंद्र, प्रेम कुल्याल, अनिल चनौतिया, भूपेंद्र कन्नौजिया, दीपू चनौतिया, सचिन बेलवाल, उमेश पाठक, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मेले को राज्य स्तरीय स्वरूप देने के प्रयास होंगे : यशपाल
भीमताल (नैनीताल)। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने भीमताल का हरेला मेला हमारे पूर्वजों की धरोहर है। इसे राज्य स्तरीय मेला घोषित करने के लिए सरकार गंभीर है। आने वाले समय में यह मेला राज्य स्तरीय मेला घोषित होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले पर हम सभी लोगों को पौधे लगाने होंगे ताकि गिरता हुए पर्यावरण के स्तर को बचाया जा सकें। विधायक राम सिंह कैड़ा ने परिवहन मंत्री से भीमताल में रोडवेज स्टेशन खोलने, झील में जमा सिल्ट को निकालने की मांग की। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना है तो पौधे अधिक संख्या में लगाने होंगे।
दो महिलाओं ने सबका ध्यान खींचा
भीमताल (नैनीताल)। मेले के शुभारंभ के दौरान दो मुस्लिम महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जहां आरा जाफरी और नाजरा खान ने कुमाऊंनी परिधान पहनकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। दोनों ने कहा वे सभी धर्मों के तीज-त्योहारों को मिलजुल कर हर्षोंल्लास के साथ मनाती हैं।
इन्होंने भी किया अतिथियों का स्वागत
महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में अतिथियों का स्वागत टीका लगाकर किया। जीवंती आर्या, भावना नौलिया, आशा आर्या, हेमा पांडे, कमला आर्या, भावना पांडे, आशा उप्रेती आदि मौजूद रहीं।
भाजपाइयों ने गिनाई समस्याएं
भीमताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से भीमताल में रोडवेज स्टेशन खोलने और भीमताल झील में जमा सिल्ट को निकालने की मांग की। मंत्री ने समस्याओं को सुनने के लिए जल्द शिविर लगाने को कहा। रोडवेज स्टेशन का मामला इसी वित्तीय वर्ष में हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा नेता प्रदीप पाठक, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, पंकज जोशी, दिनेश सांगुड़ी, नितिन राणा, देवकी पांडे आदि मौजूद रहे।
मेले में आज
भीमताल। मंगलवार को ताराराम कवि एवं पार्टी सुरंग हल्द्वानी की ऊनी कविता, आंचल लोक सांस्कृतिक कला समिति हल्द्वानी के मोहन चंद्र पांडे, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के बच्चों की कुमाऊंनी प्रस्तुति, माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव, केंद्रीय विद्यालय भीमताल के बच्चों की प्रस्तुति, हितेंद्र कुमार द्वारा डांस कार्यक्रम और ऑल इंडिया वुमेंस की मेंहदी, ऐपड़ प्रतियोगिता होगी।
मेले में लगे हैं 233 स्टॉल
भीमताल। मेला परिसर में 233 दुकानें लगाई गई है। इसमें मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, रामपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर से व्यापारी आए हैं। मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।