फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बंदी से निबटने के लिए बाहरी जिलों से फोर्स मंगायी गई

बंदी से निबटने के लिए बाहरी जिलों से फोर्स मंगायी गई

Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
बंदी से निबटने के लिए बाहरी जिलों से फोर्स मंगायी गई
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत को लेकर बाजार बंदी और आंदोलन को देखते हुए बाहरी जिलों की तीन कंपनी फोर्स शहर में बुलाई गई है। देर रात एएसपी देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में उधम सिंहनगर की पुलिस फोर्स हल्द्वानी आ गई। एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियां इस मामले पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने बुधवार को शांति पूर्वक बाजार बंद की घोषणा की है। कांग्रेस ने बंदी का समर्थन किया है लेकिन पुुलिस किसी भी स्थिति से निटबने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बहुद्देशीय भवन में अधीनस्थ अधिकारियों की रात में बैठक बुलाई। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने तमाम संभावनाओं पर विचार किया। बाजार और काठगोदाम के लिए अलग अलग पुलिस बल को तैनात किया गया है। अंतिम संस्कार के समय अतिरिक्त फोर्स रानीबाग में तैनात रहेगी। एसएसपी ने बताया कि दस जनवरी के लिए जिले के अलावा बाहर से आईआरबी और पीएसी सहित तीन कंपनियां, 40 उपनिरीक्षक और 40 कांस्टेबल बुलाए गए हैं। देर रात एएसपी देवेंद्र पिंचा के साथ दो सीओ और उपनिरीक्षक उधमसिंहनगर से हल्द्वानी ड्यूटी के लिए आ गए थे। इधर एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियां प्रत्येक हालात में नजर रख रही है। सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं को भी पुलिस खंगाल रही है ताकि कोई कानून व्यवस्था की स्थिति से खिलवाड़ न कर सके। खुफिया एजेंसियां एसएसपी और शासन को प्रति घंटे की रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed