{"_id":"599ca15a4f1c1b62278b46f5","slug":"141503437146-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन का धरना
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जल संस्थान के सरस बाजार स्थित एक भवन को लेकर दो कर्मचारी संगठनों में रार बढ़ गई है। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने उक्त भवन पर अपना हक जताते हुए अज्ञात लोगों की ओर से लगाए गए ताले नहीं खोलने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि विभागीय अफसर कार्रवाई नहीं करते हैं तो वे ही ताला खोल देंगे।
संगठन के अध्यक्ष रामकिशोर बाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मियों ने मंगलवार को तिकोनिया स्थित ईई दफ्तर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को सरस बाजार स्थित भवन ईई संतोष उपाध्याय ने संगठन के दफ्तर वास्ते आवंटित किया था। इस पर 16 अगस्त को वह भवन पर रंग रोगन करा रहे थे। इस बीच अज्ञात लोगों ने भवन के दरवाजे पर ताले जड़ दिए। इन तालों को खुलवाने के लिए संगठन ने जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों को पांच दिन की मोहलत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां प्रांतीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, अरविंद शाही, इंद्र सिंह कार्की, गोविंद सिंह डीनिया, जेपी शर्मा, कुशल सिंह रावत, बसंत सिंह, बीसी पांडे, गंगा सिंह, शीशपाल आदि थे।