{"_id":"599b53944f1c1b60338b47e5","slug":"141503351700-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदकर निकाला जाएगा महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदकर निकाला जाएगा महिला का शव
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार में एक महीने पहले महिला की मौत और मायके वालों को सूचना दिए बिना शव कब्र में दफन करने के मामले में अब पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई है। अब मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सफदर का बगीचा निवासी इकबाल की बेटी आफरीन का निकाह 23 नवंबर 2014 को बागजाला गौलापार निवासी इनरान के साथ हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 25 जुलाई 17 को ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। इस मामले में मायके के लोगों को सूचना नहीं दी गई और शव को कब्र में दफन कर दिया गया। इस मामले में पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और काठगोदाम थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कराने के लिए काफी लोग रविवार को काठगोदाम थाने पर प्रदर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने काठगोदाम थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। काठगोदाम पुलिस ने इस मामले में पति इमरान, सास कमरजहां, ससुर रईस और देवर जिकरन के खिलाफ धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछने पर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे से निकाला जाएगा।