फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देश भर के लोगों को सुरक्षा सुविधा देना सुशासन का मुख्य उद्देश्य: विश्वनाथ

देश भर के लोगों को सुरक्षा सुविधा देना सुशासन का मुख्य उद्देश्य: विश्वनाथ

Sat, 08 Jul 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
देश भर के लोगों को सुरक्षा सुविधा देना सुशासन का मुख्य उद्देश्य: विश्वनाथ
नैनीताल।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से यहां उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी (एटीआई) में शुक्रवार से 26वां दो दिवसीय क्षेत्रीय सेमिनार शुरू हो गया। इसमें केंद्र सरकार के गुड गवर्नेंस एंड रिफ्लेक्शन, बेस्ट प्रेक्टिस पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत सचिव सी विश्वनाथ ने कहा कि देश के लोगों को समय से सुरक्षा सुविधा देना सुशासन का मुख्य उद्देश्य है।

सचिव सी. विश्वनाथ, एटीआई के निदेशक अवनेंद्र सिंह नयाल, डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सेमिनार का शुभारंभ किया। कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, रेलवे, परिवहन, एयरवेज, बैंकिंग, पेंशन सेवाएं, अनुदान से संबंधित सभी योजनाएं डिजिटलाइज हुई हैं। अब सरकार बैंक, रेलवे, परिवहन आदि सेवाओं को भी पेपरलैस बनाने जा रही है। भारत सरकार के 20 मंत्रालय पूर्णत: ई-ऑफिस पद्धति पर कार्य कर रहे हैं। कहा कि पेपरलैस, कैशलेस कार्य करने से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। सुशासन के मानकों को स्थापित कर सके। अकादमी के निदेशक अवनेंद्र सिंह नयाल ने ई-गवर्नेंस, महिला सशक्तीकरण संबंधी कार्यों की जानकारी दी। आईटी निदेशक धर्मेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा की पेपरलैस कार्यवाही के बारे में बताया। अमित कुमार सिन्हा ने उत्तराखंड में आईटी में हो रहे कार्य, ईजी-ऑफ-ड्यूईंग बिजनेस की जानकारी दी। बताया कि पहली बार चार धाम यात्रियों का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। शब्बीर शेख ने गुड गवर्नेंस इंडैक्स के बारे में बताया। अकादमी की उप निदेशक रुचि नयाल ने संचालन किया। सेमिनार में संयुक्त सचिव स्मिता कुमार, निदेशक अल्पना शुक्ला राव, अकादमी के उप निदेशक विवेक कुमार सिंह, एडीएम हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट वंदना सिंह आदि 12 प्रदेशों के प्रतिभागी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed