{"_id":"5fdf55ac90ef63cd4ba32a2faa04778b","slug":"14-feet-of-the-king-cobra-stood-watching-horror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 फीट का किंग कोबरा देख खड़े हुए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फीट का किंग कोबरा देख खड़े हुए रोंगटे
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sun, 03 May 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज में शनिवार दोपहर फिर किंग कोबरा निकल आया। 14 फीट के इस नाग को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसके शहर का सबसे बड़ा नाग होने का दावा किया जा रहा है। कालेज के एक सफाई कर्मी राधेश्याम ने सांप को काबू कर जाली में बंद किया। नाग को देखने और उसके साथ फोटो खिंचाने वालों की होड़ लगी रही। बाद में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
मेडिकल कालेज से एक साल में छोटे-बड़े करीब 40 से ज्यादा सांप पकड़े जा चुके हैं, जिनकी लंबाई अधिकतम 8-9 फीट रही है। शनिवार को किंग कोबरा लेक्चर थियेटर के पास निकल आया। फन समेत इसके शरीर पर पीले रंग के रिंग थे। बाद में वन विभाग की रेस्क्यू टीम आशुतोष के साथ पहुंची। सांप पकड़ने में माहिर उमेश को भी बुलाया गया।
काफी देर तक चले आपरेशन के बाद सांप को काबू किया जा सका। इसके बाद सांप के साथ फोटो खिंचवाने, सोशल मीडिया में फोटो लोड करने का भी दौर चला। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ सनातन कहते हैं कि अब तक इतना बड़ा किंग कोबरा सांप शहर और आसपास पकड़ा गया हो, इसकी रिपोर्ट नहीं है।