फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चुनाव कर्मियों को सता रहा है मच्छरों का डर

चुनाव कर्मियों को सता रहा है मच्छरों का डर

Sun, 07 Apr 2019 02:18 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
चुनाव कर्मियों को सता रहा है मच्छरों का डर
सांकेतिक तस्वीर
हल्द्वानी। पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान दिवस की पूर्व संध्या से पहले न केवल अपने अपने बूथों में पहुंचना है बल्कि रात भी अनिवार्य रूप से इन्हीं पोलिंग बूथों में ही गुजारनी है। ऐसे में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को मच्छरों का डर सताने लगा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सामान्य प्रेक्षक ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों व कार्मिकों की मच्छरों से बचाव करने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 943 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 305 बूथ पर्वतीय क्षेत्रों में और 638 पोलिंग बूथ मैदानी क्षेत्रों में हैं। मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप शुरू हो गया है। लिहाजा चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कार्मिकों को पोलिंग बूथों में मच्छरों से निपटने की चिंता सताने लगी है। कार्मिकों की यह चिंता चुनाव से जुड़े बड़े अधिकारियों के साथ साथ सामान्य प्रेक्षक तक जा पहुंची। जिसके बाद सामान्य प्रेक्षक ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह पीठासीन अधिकारियों को दी जाने वाली चुनाव सामग्री में कर्मचारियों के रात्रि विश्राम के दौरान मच्छरों से निपटने के लिए क्वायल अथवा ट्यूब अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराएं, हालांकि अधिकारी अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि चुनाव सामग्री में क्वायल रखी जाए या फिर कोई एंटी मच्छर ट्यूब।
विज्ञापन


चुनाव कर्मियों को सता रहा है मच्छरों का डर
सामान्य प्रेक्षक ने दिए मच्छरों से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश


कनेक्टिविटी न होने से बदले वेब कास्टिंग के दो बूथ
हल्द्वानी। वेब कास्टिंग के लिए चयनित जिले के सभी 112 पोलिंग बूथों में वेब कास्टिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो बूथों में इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण वेब कास्टिंग के दो बूथों में बदलाव किया गया है। वेब कास्टिंग के नोडल अधिकारी मोहित जोशी ने बताया कि ओखलकांडा ब्लॉक के ढोलीगांव और नैनीताल के ब्रेसाइड क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों बूथों के पास वाले बूथों के साथ ही सभी 112 बूथों में सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर को पी-थ्री और क्लर्क को पी-टू
हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी लगाने में अधिकारियों की वरिष्ठता का भी ध्यान नहीं रखा गया है। प्रशासन ने नैनीताल स्थित एक बैंक मैनेजर की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी तृतीय श्रेणी के रूप में लगाई जबकि बैंक के क्लर्क की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी द्वितीय में लगा दी। वरिष्ठता के विपरीत लगाई गई यह ड्यूटी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि बताया गया कि बाद में संबंधित अधिकारियों ने इसमें सुधार कर दिया।

महिला के नाम के आगे लगा दिया श्री
हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी लगाने के दौरान एक महिला कार्मिक के नाम के आगे श्रीमती के बजाए श्री लग गया। नतीजा यह रहा श्री के चक्कर में महिला को पीठासीन अधिकारी द्वितीय की ड्यूटी मिल गई। महिला भी ड्यूटी ज्वाइन करने एमबीपीजी कालेज पहुंच गईं। जब नाम के आगे श्री लगे होने की जानकारी संबंधित महिला को हुई तो वह इसमें सुधार के लिए चक्कर काटते रहीं।


1198 कार्मिकों को दिया ईवीएम प्रशिक्षण
हल्द्वानी। शनिवार को सरगम सिनेमा में 240 मतदान टीमों के कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. महेश कुमार तथा अखिलेश शुक्ला ने डाटा प्रोजेक्टर से प्रशिक्षण दिया जबकि ईवीएम प्रभारी पीसी जोशी ने वीवीपैट व ईवीएम के संचालन की व्यवहारिक जानकारी दी। नोडल अधिकारी कार्मिक व्यवस्था केके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 1198 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अभी तक 4794 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed