{"_id":"5c9d2aedbdec22141b2b5c20","slug":"131553804013-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी काॅलेज : कहां बैठे प्राचार्य, सभी कक्षों पर निर्वाचन कार्यालय का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी काॅलेज : कहां बैठे प्राचार्य, सभी कक्षों पर निर्वाचन कार्यालय का कब्जा
विज्ञापन
कलेक्टेट पर चुनाव के लिए नामाकंन के लिए हुई बैरीकेटिंग
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज का जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण कर अस्थायी जिला निर्वाचन कार्यालय बनाए जाने के बाद से कॉलेज की गतिविधियां ठप हैं। हाल यह है कि प्राचार्य के बैठने के लिए कोई कक्ष तक नहीं है। प्रोफेसर भी इधर-उधर घूम कर ड्यूटी कर रहे हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में कॉलेज के आधे भाग को जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए लिया गया था लेकिन इस बार कॉलेज के कक्षा-कक्षों को ही नहीं विभागाध्यक्षों के स्टाफ रूम को भी अधिग्रहीत कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा प्राचार्य कक्ष को लेने पर महाविद्यालय प्रशासन ने प्राचार्य के बैठने और कार्य निपटाने के लिए पुराने भवन में एक छोटे से कक्ष को प्राचार्य के लिए तैयार किया था मगर इस कक्ष में अब सीडीओ ने बैठना शुरू कर दिया है। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य कक्ष में प्रोफेसरों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लगी बायोमैट्रिक मशीनों को भी बंद करवा दिया। बताते हैं कि प्राचार्य के बड़े कक्ष को चुनाव प्रेक्षक के लिए बंद करके रखा गया है।
एमबी कॉलेज : प्राचार्य के बैठने को नहीं बचा कमरा