{"_id":"5c9d0698bdec2213fc305fee","slug":"131553794712-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"262 ग्राम प्रहरियों को मिलेंगे परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
262 ग्राम प्रहरियों को मिलेंगे परिचय पत्र
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में गांवों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले ग्राम प्रहरियों को पुलिस विभाग जल्द ही परिचय पत्र जारी करेगा। हालांकि ग्राम प्रहरियों की मानदेय बढ़ाने संबंधी मांग पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
बागेश्वर जिले में 262 ग्राम प्रहरी कार्यरत हैं। इन चौकीदारों पर गांव की सुरक्षा का जिम्मा है। गांव में आने वाले बाहरी तत्वों सहित अन्य सूचना भी ग्राम प्रहरी पुलिस को देते हैं। इस बीच पुलिस विभाग ने सभी ग्राम प्रहरियों को परिचय पत्र देने का निर्णय लिया है।
पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने बताया कि ग्राम प्रहरियों को परिचय पत्र देने से उन्हें पहचान संबंधी परेशानी नहीं आएगी। इसके अंतर्गत सभी ग्राम प्रहरियों से फोटो मांगी गई हैं। फोटो मिलने के बाद परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत दिनों सभी ग्राम प्रहरियों की बैठक में उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं।
लोक सभा निर्वाचन में भी ग्राम प्रहरियों से सहयोग लिया जा रहा है। इधर कई ग्राम प्रहरियों ने बताया कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर भी जल्द ही डीएम, एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। ब्यूरो