फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैडमिंटन में उतराखंड को एक स्वर्ण व एक रजत मिला

बैडमिंटन में उतराखंड को एक स्वर्ण व एक रजत मिला

Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में उतराखंड को एक स्वर्ण व एक रजत मिला
बैडमिंटन - फोटो : File
हल्द्वानी। बंगलूरू में ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग ने शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य सेन ने प्रतियोगिता के एकल वर्ग में स्वर्ण और कुहू ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

शनिवार को पुरुष एकल के फ ाइनल में लक्ष्य ने मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा को 21-18 व 21-15 से सीधे सेटों में हराकर पुरुष एकल खिताब जीत लिया। इससे पूर्व पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने केरला के किरण जार्ज को 21-14,12-21 व 21-14, सेमीफाइनल में एयर इंडिया के आर्यमान टंडन को आसानी से सीधे सेटों में 21-10 व 21-05 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मिश्रित युगल के फ ाइनल में कुहू ने दिल्ली के रोहन के साथ खेलते हुए एयर इंडिया के ध्रुव कपिला व रेलवेज की मेघना जक्कामुदी को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन फाइनल में इस जोड़ी को 13-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल के क्वार्टर फ ाइनल में कुहू व दिल्ली के रोहन कपूर की जोड़ी ने केरल की जोड़ी बलासुभार्मंयम और नाफिसाह सारा की जोड़ी को 21-16, 21-23 व 21-12 और सेमीफ ाइनल में कुहू-रोहन ने दिल्ली के उत्कर्ष व महाराष्ट्र की करिश्मा को 21-11, 15-21 व 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन, उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, कोच डीके सेन को बधाई दी है।
विज्ञापन



बैडमिंटन में उत्तराखंड की झोली में एक स्वर्ण और रजत
लक्ष्य को पुरुष एकल में स्वर्ण और कुहू की जोड़ी को मिश्रित युगल में रजत मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed