{"_id":"5c06b21dbdec224149216a3e","slug":"131543942685-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में छात्रावास का संचालन शुरू नहीं होने से भड़का छात्र संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में छात्रावास का संचालन शुरू नहीं होने से भड़का छात्र संघ
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. जयदत्त वैला राजकीय महाविद्यालय में लंबे समय बाद भी ब्वाइज हॉस्टल (छात्रावास) का संचालन नहीं होने से छात्र संघ पदाधिकारियों में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रशासन पर इस संबंध में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2005 से यह हॉस्टल बंद है। दूर दराज के छात्र-छात्राओं को किराए में कमरा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बारे सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बता दें कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 2005 तक हॉस्टल का संचालन होता था। इससे दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलती थी। 2005 में इस हॉस्टल को बंद कर दिया गया, तब से लेकर आज तक इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।
छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में वह लगातार महाविद्यालय के प्राचार्य से वार्ता कर रहे हैं। कुछ पदाधिकारियों के साथ उन्होंने प्राचार्य डॉ. पीके पाठक से वार्ता की और इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया। पूर्व में भी प्राचार्य ने पूरी नियमावली तैयार कर इसे एक माह के भीतर शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इधर मंगलवार को हुई वार्ता में भी उन्होंने फिर से एक माह बाद जनवरी से हॉस्टल को शुरू करने का आश्वासन दिया है। छात्र संघ पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि फिलहाल सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, इस बीच किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। परीक्षाओं के बाद छात्र संघ आंदोलन शुरू कर देगा।