फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रानीखेत और द्वाराहाट में हुई स्कूली ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

रानीखेत और द्वाराहाट में हुई स्कूली ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत और द्वाराहाट में हुई स्कूली ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
रानीखेत / द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी भुजान और द्वाराहाट इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले द्वाराहाट से 24 और रानीखेत से 13 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


जीआईसी भुजान में प्रतियोगिता संपन्न कराने में संयोजक गेंदन लाल, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर पांडेय, मानस शाह, चंद्र राम, राम सिंह रावत, मनोज जोशी, मनमोहन देव, गीता शर्मा, ममता जोशी, आलोक सिंह आदि ने सहयोग किया। द्वाराहाट इंटर कालेज और जीआईसी के प्रधानाचार्यों अनिल शर्मा और जगदीश बोरा ने संयुक्त रूप से किया। ब्लाक खेल समन्वयक भीम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से 12 बालक और 12 बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, अब चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में प्रस्तावित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता को जेपी तिवारी, जोधा सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह, बाली सिंह, संगीत सिंह, दीपेश उपाध्याय, बचन सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, वाजिद अली, दिनेश चौहान, भाष्कर काला, रेनू डांगला, भावना पंत, नीमा, अनीता, बबिता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed