फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालनू गांव में भवन क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची भवन स्वामिनी

कालनू गांव में भवन क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची भवन स्वामिनी

Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कालनू गांव में भवन क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची भवन स्वामिनी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश के चलते रानीखेत क्षेत्र में भी नुकसान का सिलसिला शुरू हो गया है। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती कालनू गांव में बारिश के कारण रात्रि में एक पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया। भवन स्वामिनी उस वक्त दूसरे के कमरे में सो रही थी। अचानक पिछला हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती कालनू गांव में भवन का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया। भवन स्वामिनी तारी देवी अपनी बहू के साथ रहती है। बहू कुछ दिनों से मायके गई हुई थी। बताया गया है कि जो हिस्सा गिरा है उस कमरे में बहू सोती थी। नीचे के कमरों में जानवर बंधे हुए थे। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना चौबटिया से चार किमी पैदल चलकर गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और राजस्व टीम को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed