{"_id":"5b77046942c79246494d26d5","slug":"131534526569-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामड़ गांव के खेतों में मृत तेंदुए का शव मिला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामड़ गांव के खेतों में मृत तेंदुए का शव मिला, हड़कंप
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के कपीना जामड़ तोक में तेंदुए का शव बरामद हुआ है। बताया गया है कि जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है वह इलाका छावनी परिषद के वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल बताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि चट्टान से गिरने के कारण तेंदुए की मौत हुई है। वन विभाग ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कर उसको जला दिया।
जामड़ के ग्रामीणों को कैंट रेंज के जंगल में तेंदुआ मृत अवस्था में दिखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे के नेतृत्व में वन विभाग और कैंट के वन अनुभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। गनियाद्योली कार्यालय परिसर में सुबह पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ममता यादव और ताड़ीखेत के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयपाल करगेती की टीम ने पोस्टमार्टम किया। वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि तेंदुए की उम्र डेढ़ वर्ष है। वह नर तेंदुआ है जिसकी चट्टान से गिरकर मौत होने की संभावना है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी तेंदुए के सिर पर खून के थक्के जमा होने की पुष्टि हुई है। छावनी परिषद वन अनुभाग के रेंजर कमल फर्त्याल, सतीश आर्या, जगदीश चंद्र आदि टीम में शामिल थेे।