फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गौला में आई सिल्ट, पेयजल सप्लाई बाधित

गौला में आई सिल्ट, पेयजल सप्लाई बाधित

Mon, 06 Aug 2018 02:13 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
गौला में आई सिल्ट, पेयजल सप्लाई बाधित
water
हल्द्वानी। शनिवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से गौला में काफी मात्रा में सिल्ट आ गई, जिस पर सिंचाई विभाग ने गौला बैराज के गेट खोल दिए। इससेे जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल सप्लाई घंटों बाधित रही। ट्रीटमेंट प्लांट को पानी नहीं मिलने से शहरवासियों को पेयजल की सप्लाई नहीं हुई। वहीं ताज चौराहा स्थित नलकूप के खराब होने से इलाके में लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौला बैराज में भारी मात्रा में सिल्ट आने और बैराज का जलस्तर बढ़ने पर गेट खोले गए। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता केएस बिष्ट ने बताया कि सिल्ट की निकासी के लिए गेट खोले गए थे। बैराज के गेट खोले जाने से शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को पानी नहीं मिल पाया। इस वजह से पालीशीट, दमुवाढूंगा, टेढ़ी पुलिया, वैलेजली लॉज, जगदंबा नगर, हाइडिल समेत तमाम इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ताज चौराहा स्थित नलकूप के खराब होने से भी कई इलाकों में लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को निजी टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed