फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एडवेंचर खुलवाए सरकार वरना प्रदेश भर में 1 से होगा आंदोलन

एडवेंचर खुलवाए सरकार वरना प्रदेश भर में 1 से होगा आंदोलन

Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एडवेंचर खुलवाए सरकार वरना प्रदेश भर में 1 से होगा आंदोलन
भीमताल (नैनीताल)। साहसिक पर्यटन पर रोक लगने के बाद सरकार की तरफ से कोई हल नहीं निकाले जाने से बेरोजगार हुए युवाओं का धैर्य जवाब देने लगा है। सोमवार को भीमताल पहुंचे सांसद भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष सैकड़ों लोगों ने ज्ञापन सौंपकर एक अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि हाईकोर्ट ने साहसिक पर्यटन पर रोक लगाते हुए सरकार को इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। इधर दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से पहल नहीं होने पर साहसिक पर्यटन से जुड़े लोगों में आक्रोश है। सोमवार को सैकड़ों लोगों ने सांसद भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष कहा कि उनके सामने रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है। अगर सरकार ने 31 जुलाई तक ठोस रणनीति नहीं बनाई तो वे प्रदेश भर में 1 अगस्त से उग्र आंदोलन करेंगे। सांसद कोश्यारी ने समस्या का जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख अनिल चनौतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, दीपू चनौतिया, कमल पलड़िया, मनोज पलड़िया, विनोद दुम्का, गोपाल बिष्ट, ललित पोखरिया, धरू पांडे, जितेंद्र चनौतिया, नवल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed