{"_id":"5b3fcf784f1c1b07278b5021","slug":"131530908536-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के डीएम के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के डीएम के निर्देश
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बैठक कर तीन दिन के भीतर शहर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तयशुदा समय में गड्ढे नहीं भरने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि अमृत योजना के तहत संबंधित विभाग ने शहर में कई जगह सड़कों की खुदाई कर काम अधूरा छोड़ दिया है। इससे सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अमृत योजना के तहत अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने और सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद नगर मजिस्ट्रेट सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और यदि कहीं भी सड़क गड्ढा युक्त मिली तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट समेत लोनिवि व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।