फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सोशल मीडिया में नहीं सामने बैठ कर बात करें हरीश रावत : इंदिरा

सोशल मीडिया में नहीं सामने बैठ कर बात करें हरीश रावत : इंदिरा

Thu, 28 Jun 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया में नहीं सामने बैठ कर बात करें हरीश रावत : इंदिरा
harish rawat
भीमताल (नैनीताल)। कांग्रेस के दो दिग्गज पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बीच बातें सुलझने के बजाय बिगड़ती जा रहीं हैं। बुधवार को भीमताल पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया छोड़ सामने बैठकर बातें करें। साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत अब युवाओं को राजनीति करने दें क्योंकि आधुनिक समय युवाओं का है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रावत अगर पार्टी को संगठन को एकजुट करने की सोचते तो कांग्रेस की आज प्रदेश में ऐसी हालत नहीं होती। इंदिरा ने कहा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को राजनीति का बहुत लंबा अनुभव है इसलिए रावत प्रीतम सिंह को राय न दें। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश बुधवार को पहाड़पानी के जौन पोखरा में दो माह पहले शादी समारोह में मारपीट के दौरान मारे जवान जगत सिंह के घर सांत्वना देने पहुंची। नेता प्रतिपक्ष ने एसएसपी को फोन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मृतक जगत सिंह के पिता खीम सिंह, दादा एवं अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष धानाचूली के देवलीधार में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मान सिंह, मकोल सिंह, जोत सिंह के घर पहुंचीं। इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कुंदन नयाल, कांग्रेस नेता हेम आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed