फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रशासन ने गठित किया अतिक्रमण विरोधी सचल दल

प्रशासन ने गठित किया अतिक्रमण विरोधी सचल दल

Thu, 28 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने गठित किया अतिक्रमण विरोधी सचल दल
हल्द्वानी। अतिक्रमण के मुद्दे पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हरकत में प्रशासन ने शहर की सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण विरोधी सचल दल गठित किया है। अगले दो तीन दिन में एक्शन में आने के बाद सचल दल हर रोज चार घंटे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

शहर की अधिकांश सड़कों और फुटपाथ पर जगह जगह अतिक्रमणकारी काबिज हैं। ठंडी सड़क में तो अतिक्रमणकारियों ने सड़क ही नहीं बल्कि नहर के ऊपर भी कहीं वर्कशाप तो कहीं चाय पकौड़ी के ठेले लगाए हुए हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला ने पिछले दिनों सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को लेकर प्रमुखता से कई खबरें प्रकाशित की थी। यही नहीं पिछले दिनों हाईकोर्ट ने भी प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों से निपटने के लिए न केवल बैठक कर रणनीति तय की बल्कि अतिक्रमण विरोधी सचल दल भी गठित कर लिया है। जिसमें नगर निगम और पुलिस को शामिल किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान को दल का प्रभारी बनाया गया है। एक्शन में आने के बाद दल हर रोज चार घंटे कार्रवाई करेगा और प्रति दिन की कार्रवाई का ब्यौरा भी रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का नमूना पास, जूस की जांच रिपोर्ट का इंतजार
आयुक्त के समक्ष एसटीएच से जांच को लिए थे दो नमूने
हल्द्वानी। मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर से जांच को लिए गए पानी का नमूना जांच में सही पाया गया है जबकि जूस के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। अगले एक दो दिन में उसकी जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिल जाएगी।
बता दें कि मंगलवार को आयुक्त राजीव रौतेला ने सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परिसर में मौजूद एक दुकान से जूस के अलावा परिसर से ही पानी के नमूने की जांच कराने के निर्देश दिए थे। नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसटीएच से जांच के लिए लिया गया पानी का नमूना जांच में सही पाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पानी जांच में पीने योग्य निकला है। जूस की जांच रिपोर्ट के भी एक दो दिन में प्रशासन को मिलने की उम्मीद है।


पशु सेवा केंद्र बंद और दफ्तरों से 37 कर्मी नदारत मिले
हल्द्वानी। नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी ने बुधवार को शहर में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान लोहरियासाल स्थित पशु सेवा केंद्र बंद मिला जबकि 9 दफ्तरों में 37 कर्मचारी ड्यूटी से नदारत मिले। तीन दफ्तरों में ही सब कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले।
नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय सुबह 10:5 बजे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे तो वहां 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 10:25 बजे उप श्रमायुक्त कार्यालय में 5 कर्मचारी, 10:35 बजे श्रमायुक्त कार्यालय में 11 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसी तरह जब 10:45 बजे नगर मजिस्ट्रेट पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता के दफ्तर पहुंचे तो वहां 5 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड (शहर) के दफ्तर में सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गैर हाजिर कर्मियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी एपी वाजपेयी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान लोहरियासाल स्थित पशु सेवा केंद्र बंद मिला जबकि खंड विकास कार्यालय में वरिष्ठ सहायक आरएम बोहरा व कनिष्ठ सहायक उषा शर्मा, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दफ्तर में अपर अभियंता जेएस खोलिया व सहायक गोवर्धन सिंह, कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद व एलएम अधिकारी तथा उप खंड ग्रामीण विभाग में वरिष्ठ सहायक इंदू देवराड़ी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी और अपर निदेशक पशुपालन के दफ्तर में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।



एसटीएच की इंदिरा अम्मा कैंटीन से लिया सैंपल
हल्द्वानी। कमिश्नर राजीव रौतेला के 26 जून के सुशीला तिवारी अस्पताल के निरीक्षण के बाद सरकारी महकमे हरकत में आए। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने अस्पताल के इंदिरा अम्मा भोजनालय से अरहर दाल और हिमाचल जूस सेंटर शरबत का नमूना लिया। वहीं, नगर निगम की टीम ने सुशीला तिवारी अस्पताल में विशेष सफाई अभियान चलाया और कई टन कूड़ा उठाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य नमूने को राज्य प्रयोगशाला में भेजने के साथ इंदिरा अम्मा कैंटीन संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम-2011 की धारा के तहत सुधार की सूचना जारी की है। इसमें निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली है, उनको 15 दिनों में सुधार करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, नगर निगम की टीम ने मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार 30 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई थी। करीब पांच टन कूड़ा करकट साफ किया गया है। मेडिकल कालेज प्रबंधन को भी नियमित सफाई व्यवस्था करने को कहा है।

नैनीताल में 10 कर्मचारी अनुपस्थित, कई हाजिरी में मिली गड़बड़ी
नैनीताल। कमिश्नर डीएम के निर्देश पर एडीएम हरबीर सिंह ने बुधवार को जलसंस्थान और नगर पालिका के कार्यालयों में छापा मारा तो 10 कर्मचारी गायब मिले जबकि कई की उपस्थिति में गड़बड़ी मिली। सभी को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया है। सुबह लगभग दस बजे जलसंस्थान में धर्मेंद्र, बीसी कांडपाल, प्रकाश चंद्र, गोविंद सिंह अनुपस्थित मिले। राजेंद्र प्रसाद भी नहीं मिले, लेकिन बाद में उनकी अप्लीकेशन आई। नगर पालिका में डीएस मेहरा, राहुल कुमार ने पूरे माह हाजिरी नहीं लगाई है। मुकुल उपाध्याय, लीला पाठक, कमल सिंह कटियार, अमर सिंह भी गैरहाजिर मिले। देवकी कुंवर ने 11 जून से हाजिरी नहीं लगाई है। खीम सिंह राणा, हरीश चंद्र, नारायण सिंह, सचिन अवकाश पर बताए गए, लेकिन विभाग में उनकी अप्लीकेशन नहीं मिली। राजेंद्र प्रसाद, नवीन लाल, कमला जंगपांगी, चंदन सिंह आदि की हाजिरी में कुछ न कुछ गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed