{"_id":"5b01d9f74f1c1be1408b6ace","slug":"131526847991-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सड़क हादसों पर लगी नहीं लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सड़क हादसों पर लगी नहीं लगाम
Updated Mon, 21 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन की कवायद के बावजूद सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा है। साढ़े पांच माह के दौरान जिले में 41 लोगों की जान गईं और 61 लोग घायल हुए।
जिला पुलिस रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2018 में साढ़े पांच माह के दौरान 67 हादसे हुए। इन हादसों में 41 लोगों की मौत और 61 लोग घायल हुए।
वर्ष 2017 में साढ़े पांच माह के दौरान 80 सड़क हादसे हुए, जिनमें 42 लोगों की मौत हुई और 60 लोग घायल हुए थे। 2016 में 73 हादसों में 36 लोगों की जान गई और 46 लोग घायल हुए थे।
हादसों को रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर जिला पुलिस और सीपीयू ने 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया। इसके तहत 3501 वाहनों का चालान कर पुुलिस ने चार लाख 78 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
इनमें बगैर हेलमेट में 1105 को पकड़कर चालान किया गया। ओवरलोडिंग में 61 गाड़ियां पकड़ी गई। तीन सवारी 171 लोग पकड़े गए। इस बीच पुलिस ने 81 वाहनों को जब्त किया।
अभियान के दौरान रात में तेज वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग सका। डंपरों पर अंकुश लगाने के लिए समय भी निर्धारित किया गया। इसके बाद भी सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए। फ्लैक्सी भी लगाई गई लेकिन कुछ वाहन चालक लापरवाही करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रयास है कि निर्दोष लोगों की जान न जाए।
जिले में साढ़े पांच माह में 41 की गईं जान
पुलिस-प्रशासन का अभियान पर रहा बेअसर