{"_id":"5adba1464f1c1b62098b5ea5","slug":"131524343110-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ से भवाली-खैरना मार्ग की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ से भवाली-खैरना मार्ग की होगी मरम्मत
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
road shimla
हल्द्वानी। भवाली से खैरना तक 35 किलोमीटर की सड़क 30 करोड़ की लागत से सुधरेगी। एनएच रविवार से इस भाग में डामरीकरण शुरू करेगा। डामरीकरण के बाद सड़क गड्ढा मुक्त हो जाएगी।
भवाली से खैरना का मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात में मलबा आने से यह सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। एनएच के ईई पीसी जोशी ने बताया कि इसके डामरीकरण के लिए एनएच ने मुख्यालय को 30 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यालय से इसके लिए बजट आवंटित हो गया है। साथ ही डामरीकरण के टेंडर भी हो चुके हैं। रविवार से इस मार्ग में डामरीकरण शुरू होगा।