{"_id":"5ab567924f1c1bea3f8b499c","slug":"131521837970-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के इंजीनियरों ने किया झील का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के इंजीनियरों ने किया झील का निरीक्षण
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। रुड़की स्थित सिंचाई विभाग के उद्योग शाला के इंजीनियर पीके वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने भीमताल झील के गेटों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को एक गेट से पानी का रिसाव अधिक देखने को मिला, जिस पर टीम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उसकी मरम्मत करने को कहा।
इंजीनियरों की टीम की ओर से डैम के नीचे स्थित दोनों गेटों को देखा गया, जिस पर इंजीनियरों ने एक गेट से पानी के रिसाव ज्यादा होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उसकी मरम्मत करने को कहा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र सिंह ने कहा शासन को रिपोर्ट भेजकर बजट की मांग की जाएगी। कहा कि बजट मंजूर होने पर गेटों की मरम्मत की जाएगी।