फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियां एचएचटी में खड़ी होंगी

नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियां एचएचटी में खड़ी होंगी

Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियां एचएचटी में खड़ी होंगी
नैनीताल। क्रिममस और नए साल के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस लाइन में नैनीताल के विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। बैठक में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी व एएसपी हरीश चंद्र सती ने सभी से आह्वान किया कि वह क्रिसमस, नए साल के लिए बनाए गए ट्रैफिक प्लान में अपना सहयोग दें। कहा कि 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को नैनीताल शहर में पर्यटकों के दबाव को देखते हुए हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को भीमताल बाइपास के पास बैरियर लगा कर एचएमटी फैक्ट्री मैदान में खड़ा कराया जाएगा। जहां से टैक्सी यूनियन द्वारा संचालित टैक्सी शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल लाया जाएगा। भवाली रोड से आने वाले वाहनों को पाइंस के पास रोककर टैक्सी शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश कराया जाएगा। कालाढूंगी रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को कालाढूंगी तिराहे के पास खड़ा कर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल लाया जाएगा।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश लाल शाह ने कहा कि पर्यटकों के वाहनों को पुलिस बैरियरों पर अनावश्यक रुप से न रोका जाए। नैनीताल फुल होने की स्थिति में शटल सेवा का उपयोग किया जाए। टैक्सी ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे व्यवसायियों पर उसका असर पड़े। व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष नंदा बल्लभ जोशी ने भी सुझाव रखे। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह ने रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की निंदा की। बैठक में एसडीएम अभिषेक रूहेला, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, कर अधीक्षक लता आर्या, एलआईयू निरीक्षक दीप भट्ट, थानाध्यक्ष तल्लीताल प्रमोद पाठक,टीएसआई उमा नाथ मिश्र, कोतवाल विपिन चंद्र पंत मौजूद थे।
विज्ञापन

-बैठक में इन सुझाव पर बनी सहमति-
-नैनीताल में वाहनों की पार्किंग, होटल एवं गेस्ट हाउस फुल होने की दशा में पर्यटकों के वाहनों को भीमताल बाइपास से डाइवर्ट कर भीमताल की ओर भेजा जाएगा।
- 26 व 27 दिसंबर और 1, 2 जनवरी को पर्यटकों की वापसी के दौरान नैनीताल से दिल्ली, चंडीगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार आदि शहरों को जाने वाले पर्यटक वाहनों को बाया कालाढूंगी रोड से भेजे जाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नैनीताल शहर की अपर माल रोड पर पर्यटकों एवं टैक्सी चालकों के वाहनों को पर्यटकों के सामान उतारने-चढ़ाने के लिए पूर्व की भांति कुल 5 मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed