{"_id":"5a32e2a14f1c1b6e468ba795","slug":"131513284257-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रहालय का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रहालय का शुभारंभ
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में बने वन्य जीव संग्रहालय का शुभारंभ बृहस्पतिवार को लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने किया। अब इस संग्रहालय की मदद से पर्यटक समृद्ध जैव विविधता की जानकारी ले सकेंगे।
जौलासाल वन विश्राम भवन स्थित नंधौर वन्यजीव संग्रहालय का शुभारंभ करते हुए दुम्का ने कहा कि इस संग्रहालय से पर्यटकों को नंधौर की समृद्ध जैवविविधता और अनूठी रोचक वनस्पतियों की जानकारी मिलेगी। डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल ने बताया कि इस संग्रहालय में उत्तराखंड के सबसे ज्यादा गोलाई वाले चैंपियन ट्री, चार पीढ़ियों से काम कर रहे वन कर्मी, नरभक्षी बाघ का मुकाबला करने वाले वनाधिकारी ईए स्मिथीज और उनकी पत्नी के संघर्ष की दास्तां संजोई गई है। यह हल्द्वानी वन प्रभाग कुमाऊं का सबसे पुराना प्रभाग है। इस संग्रहालय की मदद से इतिहास को संजोने और अनूठी जानकारियों को पर्यटकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं शोधार्थी और विद्यार्थियों के लिए भी यह जानकारियां बेहद फायदेमंद है। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी, डीएफओ कल्याणी आदि मौजूद थी।