{"_id":"5a1473524f1c1ba7678bcfa3","slug":"131511289682-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाये 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाये 11 हजार
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। वार्ड नंबर चार टनकपुर मार्ग हल्द्वानी निवासी मंजू सिंह पत्नी राजपाल अपने बेटे मनीष और सौरभ के साथ मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किच्छा रोड खेड़ा स्थित सांई मंदिर में आई थी। मनीष ने शारदा स्कूल के पास अपनी सेंट्रो कार को पार्क कर मंजू का पर्स कार में ही रख दिया।
इसके बाद तीनों मंदिर चले गए। करीब तीन बजे जब वह लौटे तो चालक सीट के पीछे का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी में रखा पर्स गायब था। मनीष के अनुसार पर्स में कुल 11 हजार की नकदी, दो एटीएम और उनका ड्राइविंग लाइसेंस था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाजों की सुरागकशी शुरू कर दी है। मनीष और उसका परिवार भी मामले की तहरीर सौंपकर अपने घर को लौट गया है।