{"_id":"5a133cd64f1c1b9f678bc968","slug":"131511210198-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में धूम्रपान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में धूम्रपान पर रोक
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पर्यटकों को सिगरेट का कस लगाना महंगा पड़ेगा। पार्क क्षेत्र में धूम्रपान करना वर्जित है लेकिन पार्क क्षेत्र में बने जीरो प्वाइंट पर कई पर्यटक सिगरेट के कस लगाने लगते हैं लेकिन इस पर भी पार्क प्रशासन अपनी पैनी नजर गड़ाए है। इसके लिए जीरो प्वाइंटों पर कैमरे लगाए गए हैं। गश्ती दल भी तैनात किया गया है। यदि कोई पर्यटक इन क्षेत्रों में धूम्रपान करते मिला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। संबंधित पर्यटक के जिप्सी चालक, गाइड पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पार्क क्षेत्र में कई जगह वन्यजीव प्राणियों, प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए मचान बनाए हैं। इनमें चढ़ने के लिए पर्यटक उस क्षेत्र में जिप्सी से उतरते हैं। वह मचान पर चढ़ने के दौरान नीचे, ऊपर सिगरेट के कसों का मजा लेते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसके लिए अभी बिजरानी रेंज में बिजरानी मैलानी मेन रोड के जीरो प्वाइंट पर कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही गश्ती दल भी तैनात किया गया है। सीटीआर के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि धूम्रपान पार्क क्षेत्र में पूर्णत: प्रतिबंधित है। फिर भी पर्यटक जीरो प्वाइंट में जिप्सी से उतरने के बहाने धूम्रपान करते हैं, जिनके लिए निगरानी के लिए कि पर्यटक ऐसा न करें। फिलहाल अभी बिजरानी रेंज में कैमरे लगाए गए हैं। जल्द ही अन्य जीरो प्वाइंटों में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे फायर सीजन में भी आग लगने का खतरा कम हो जाएगा।
धूम्रपान रोकने के लिए और सख्ती, कैमरे से पकड़े जाएंगे
जिप्सी ड्राइवर, गाइड पर भी कार्रवाई होगी