फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीजी कालेज की समस्याएं हल करो वर्ना आंदोलन

पीजी कालेज की समस्याएं हल करो वर्ना आंदोलन

Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज की समस्याएं हल करो वर्ना आंदोलन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की समस्याएं हल नहीं होने से छात्र संघ पदाधिकारी भड़क गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि स्नातकोत्तर कक्षाओं को मंजूरी तो दे दी, लेकिन विषयों का संचालन आज तक नहीं हुआ है, जिस कारण छात्र-छात्राएं अन्यत्र महाविद्यालयों में प्रवेश को मजबूर है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ ने एक अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


छात्र संघ पदाधिकारियों का कहना है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नजदीक में उच्च शिक्षा देने के लिए ही महाविद्यालय की स्थापना की गई थी, लेकिन महाविद्यालय वर्तमान में तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। यहां स्नातकोत्तर की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन आज तक विषय संचालित नहीं हुए हैं। कहा कि एनसीसी खोलने की मांग भी लंबे समय से पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


बीएससी और बीए में अंग्रेजी सहित प्राध्यापकों के तमाम पद रिक्त हैं। कंप्यूटर विषय के लिए तक प्राध्यापक नहीं हैं। प्राध्यापकों की कमी के चलते पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, इन हालातों में छात्र-छात्राएं कैसे उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। कहा कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से ज्ञापन आदि भेजे गए, लेकिन शास- प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 31 जुलाई तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो एक अगस्त से धरने के साथ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष हितेश बिष्ट, सचिव चंदन मनराल, कोषाध्यक्ष हेमा नेगी, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि संजीव कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed