फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएच पर 19 स् थल संवेदनशील

एनएच पर 19 स् थल संवेदनशील

Mon, 19 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर 19 स्
थल संवेदनशील
राष्ट्रीय राजमार्ग पर19 स्थान हैं संवेदनशील
विज्ञापन

चंपावत। जिले में मानसून के दौरान संभावित दैवी आपदा से निपटने की कोशिशें तेज हो गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 19 जगहों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट की ओर से अमरूबैंड में एक, सिन्याड़ी में दो, चल्थी में दो, बेलखेत में दो, धौन में पांच, बाराकोट में दो, छीड़ा में दो, सिंगदा में एक, घाट, मीनाबाजार में एक-एक स्थान संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं, जबकि घाट से पनार तक राजमार्ग पर पांच स्थल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि राजमार्ग के अलावा लोनिवि चंपावत डिवीजन की विभिन्न सड़कों पर 17 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें चंपावत-मंच-तामली रोड पर मौनपोखरी में एक, हरम में सात स्थान, धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठासाहिब मार्ग के बिरगुल में चार, स्वांला-गुर्जिला-बिरगुल मार्ग पर एक, पुनाबे-सिप्टी मोटर मार्ग पर एक, ककराली गेट-ठुलीगाड़ पर एक, रीठा-मीनार मार्ग पर दो स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसी प्रकार लोनिवि लोहाघाट डिवीजन में पंचेश्वर मार्ग पर एक, सिमलखेत पर एक, पनिया-रीठाखाल मार्ग पर एक, किमतोली-रौसाल मार्ग पर एक, छिलकाछीना-सिमलखेत मार्ग पर एक स्थान को संवेदनशील चिन्हित किया गया है। पीएमजीएसवाई डिवीजन की तीन सड़कों पर नौ स्थान भूस्खलन प्रभावित रूप में चिह्नित किए गए हैं। इनमें धौन-सल्ली मार्ग पर तीन, डुंगराबोरा-कायल मोटर मार्ग पर तीन, खटोली मल्ली मार्ग पर तीन स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

मानसून के दौरान संभावित दैवी आपदा से निपटने की कोशिशें तेज
घाट से पनार राजमार्ग में पांच स्थान संवेदनशील चिन्हित
चंपावत। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि मानसून सत्र में चिन्हित संवेदनशील स्थानों में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की जेसीबी तैनात रहेंगी। लोनिवि के चंपावत डिवीजन में मौनपोखरी, पुनाबे, टनकपुर, चंपावत, बिरगुल, मथियाबांज, लोहाघाट में किमतोली, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, एडीबी की पाटी, मडलक, राजमार्ग खंड लोहाघाट की धौन, भारतोली, चल्थी, अमोड़ी, घाट, पीएमजीएसवाई चंपावत की ओर से अमोड़ी, धौन, किमतोली, चंपावत, लोहाघाट खंड की ओर से पाटी, देवीधुरा, भिंगराड़ा, मरोड़ाखान में जेसीबी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed