{"_id":"5946c4634f1c1b12698b4796","slug":"131497810019-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार छात्र को कुचलकर चली गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार छात्र को कुचलकर चली गई कार
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार छात्र को कुचलकर चली गई कार
रामनगर (नैनीताल)।
बाइक से दोस्त को घर छोड़ने जा रहे बीए के छात्र को कार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया मगर डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। गनीमत रही कि दोस्त को मामूली चोट आई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर भाग गया है। छात्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्र हेलमेट नहीं पहने था।
कोटाबाग ब्लॉक के डौन परेवा गांव के राजेंद्र सिंह का 18 साल का बेटा रविशंकर राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था और यहां मोहल्ला लखनपुर मेें किराए के मकान में रहता था। शनिवार शाम वह कोसी रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित शादी समारोह में गया था। इसके बाद वह ग्राम करनपुर निवासी अपने दोस्त त्रिलोक को उसके घर छोड़ने बाइक से जा रहा था। रानीखेत रोड पर टीआरसी के सामने उसकी बाइक ऑल्टो कार से भिड़ गई। बाइक सवार दोनों युवक गिर गए।
हादसे में रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि त्रिलोक को मामूली चोट लगी। लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविशंकर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद उसके साथी त्रिलोक को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
कुछ घंटे पहले ही फेसबुक पर डाली थी भावुक पोस्ट
अपने मधुर व्यवहार के चलते रविशंकर ने काफी मित्र मंडली जोड़ ली थी। उसने फेसबुक पर ठाकुर साहब बाबा के नाम से अपनी आईडी बनाई थी, जिसमें उसने अपनी आकर्षक फोटो अपलोड की थी, जिसमें बहुत लाइक मिलते थे।
शनिवार को उसने अपनी फेसबुक वॉल पर फोटो सहित एक शायरी लिखी थी कि ‘हमें जब नींद आएगी तो इस कदर सोएंगे की लोग रोएंगे हमें जगाने के लिए’। उसके दोस्तों ने मौत का समाचार सुना तो वह असहज हो गया।