फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1300 crore DPR ready

Nainital News: 1300 करोड़ की डीपीआर तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
1300 crore DPR ready
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री घोषणा के तहत एडीबी से लोन के रूप में मिले 2200 करोड़ रुपये के विकास कार्य जल्द धरातल में दिखाई देने लगेंगे। नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार कर रही एजेंसी ने 1300 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। बजट जारी करने से पहले एडीबी की टीम नगर निगम क्षेत्र का दौरा करेगी।
विज्ञापन

मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से हल्द्वानी में ये विकास कार्य कराए जाने हैं। विभिन्न विभागों से सलाह लेने के बाद टाटा कंसल्टेंसी के माध्यम से योजनाओं की डीपीआर तैयार कराई गई है। पहले चरण में मुख्य रूप से सीवरेज प्रबंधन और पेयजल पुनर्गठन का काम होना है। पेयजल पुनर्गठन के तहत हल्द्वानी में वर्षों पुरानी पानी की लाइनें ठीक की जाएंगी। इसे मौजूदा जनसंख्या और विस्तार लेते शहर के अनुसार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर रौतेला ने कहा कि नगर निगम के नए वार्डों पर विशेष फोकस किया गया है। वार्ड संख्या 34 से 57 तक 11 नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण और आठ नए नलकूप बनाने की योजना है। नए नलकूपों के साथ पानी स्टोरेज की व्यवस्था को लेकर भी योजना है। इसके अलावा दमुवाढूंगा, कुमाऊं कॉलोनी और बेरीपड़ाव क्षेत्र में ग्राउंड लेवल स्टोरेज टैंकों का निर्माण भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर रौतेला ने कहा कि फरवरी में पहले फेज के लिए बजट जारी हो सकता है। इसके बाद इन कामों के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed