{"_id":"60f33e928ebc3e736d2c1543","slug":"12th-class-students-should-also-be-allowed-to-study-in-coaching-centers-haldwani-news-hld431542380","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटरों में 12वीं के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई की अनुमति दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटरों में 12वीं के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई की अनुमति दी जाए
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड-19 की एसओपी के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने की अनुमति न होने से कोचिंग संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने केवल 18 वर्ष की आयु से अधिक के छात्र-छात्राओं को कोचिंग सेंटरों में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित किए जाने की अनुमति दी है। इससे परेशान हल्द्वानी टीचर्स एसोसिएशन ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए सरकार से मांग की है कि जो छात्र -छात्राएं नीट और जेईई की तैयारी कर रहे हैं या जो विद्यार्थी कक्षा 10 तथा 12 के बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ऑफलाइन कोचिंग को भी एसओपी का पालन करते हुए खोला जाए।
प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जोशी का कहना है कि नीट और जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं ऑफलाइन पढ़ाई न करने की वजह से रोजाना परेशान हो रहे हैं। सरकार को इन विद्यार्थियों को भी कोचिंग में पढ़ाई करने की अनुमति देनी चाहिए।
हल्द्वानी टीचर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता नवल किशोर जोशी का कहना है कि हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं, साथ ही सरकार से यह भी मांग करते हैं कि अब कक्षा 9 और 10 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए भी कोचिंग संस्थान खोल दिए जाएं। क्योंकि कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई में इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।