फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खत्म हुई हाईस्कूल की परीक्षा

खत्म हुई हाईस्कूल की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
खत्म हुई हाईस्कूल की परीक्षा
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा सोमवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन संस्कृत का पेपर था। इससे अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर में 27 मार्च को हाईस्कूल गणित की परीक्षा दोबारा होनी है। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के जीजीआईसी की 38 लिखित कापियों का बंडल सात मार्च को गायब हो गया था। अब बोर्ड वहां 27 मार्च को 38 परीक्षार्थियों की परीक्षा दोबारा उसी सेंटर पर करवा रहा है। दूसरा प्रश्नपत्र वहां भेजकर शिक्षकों की तैनाती भी की गई है। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। वहां से कापियों का बंडल उपसंकलन केंद्र खटीमा तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए बोर्ड ने गाड़ी की व्यवस्था कराई है। इंटर लेखाशास्त्र की अंतिम परीक्षा भी 27 मार्च को ही कराई जाएगी।
विज्ञापन



हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं खत्म
शक्तिफार्म में 27 को प्रस्तावित परीक्षा की तैयारी पूरी


507 ने छोड़ी संस्कृत की परीक्षा
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 9276 परीक्षार्थियों में से 8769 उपस्थित हुए और 507 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र में पंजीकृत 3581 में से 3490 उपस्थित, 91 अनुपस्थित रहे। इंटर मनोविज्ञान में पंजीकृत 721 में से 704 उपस्थित रहे जबकि 14 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर तर्कशास्त्र में केवल हरिद्वार निवासी एकमात्र छात्र ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने उसके लिए भी विधिवत परीक्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed