फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऑब्जर्वेशन पिलर बताएंगे नैनीताल की पहाड़ियों का धंसाव

ऑब्जर्वेशन पिलर बताएंगे नैनीताल की पहाड़ियों का धंसाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ऑब्जर्वेशन पिलर बताएंगे नैनीताल की पहाड़ियों का धंसाव
नैनीताल। सरोवरनगरी की मालरोड से लगी पहाड़ी में धंसाव हो रहा है। कई बार इसका सर्वे हो चुका है। इस दौरान वैज्ञानिक कई बार चिंता व्यक्त कर चुके हैं। लोनिवि भी धंसाव की स्थिति पर नजर रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में ऑब्जर्वेशन पिलर लगाने की कवायद कर रहा है। विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि नैनीताल की भौगोलिक संरचना और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अंग्रेजों ने यहां के संवेदनशील इलाकों को चयनित कर वहां ऑब्जर्वेशन पिलर लगाए थे। बताते हैं कि अंग्रेज इन पिलरों के माध्यम से पहाड़ियों में होने वाले धंसाव का आकलन करते थे, लेकिन अब ये पिलर गायब हैं। मालरोड से लगी पहाड़ी की संवेदनशीलता को देखते हुए एक बार फिर इन ऑब्जर्वेशन पिलरों की जरूरत महसूस की जा रही है। आईआईटी रुड़की ने मालरोड से लगी पहाड़ी का सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर लोनिवि प्रांतीय खंड ने करीब 41 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन बीते वर्ष लोअर मालरोड के एक बड़े भाग के धंसने, सड़क के अन्य भागों में आ रही दरारों ने भी चिंता बढ़ा दी है। पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को निरीक्षण के लिए आए वैज्ञानिक प्रो. आरएएन बालाजन ने 1981-1982 के बीच किए अध्ययन के आधार पर पहाड़ियों में धंसाव माना था। इन पहाड़ियों का स्थायी उपचार शुरू होने तक संभावित धंसाव को भी आंकना जरूरी बताया जा रहा है। ऑब्जर्वेशन पिलर से पहाड़ी में हुए धंसाव का पता चल जाएगा।
विज्ञापन



ऑब्जर्वेशन पिलर बताएंगे पहाड़ का धंसाव
लोनिवि प्रांतीय खंड ने शासन को भेजा प्रस्ताव

ऑब्जर्वेशन पिलर लगाने के लिए करीब 20 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन पिलरों को नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। - डीएस बसनाल, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed