{"_id":"5b9ac355867a557ea274d327","slug":"121536869205-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशीला तिवारी में बनेगी 50 वाहनों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशीला तिवारी में बनेगी 50 वाहनों की पार्किंग
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में अब आपको वाहनों की पार्किंग की दिक्कत से निजात मिल जाएगी। अस्पताल के बाहर लोक निर्माण विभाग 50 गाड़ियों की पार्किंग बनाएगा। साथ ही आईटीआई रोड तिराहे से विंध्यवासिनी होटल तक 400 मीटर सड़क को फोरलेन भी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए शासन को 3.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले साल अक्तूबर में तिकोनिया के पास दीनदयाल की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल के पास पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अब शहरी विकास विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर इस काम को करने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा है उसमें सड़क के बीच में डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट की बात भी कही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने कहा कि पैसा मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग 50 गाड़ियों की पार्किंग बनाएगा, 3.50 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा
400 मीटर फोरलेन होगी आईटीआई रोड तिराहे से विंध्यवासिनी होटल रामपुर रोड तक की सड़क
ये काम भी होगा
- स्ट्रीट लाइट लगेगी
- सड़क के दोनों ओर बनेगा फुटपाथ
- रामपुर रोड से बरेली रोड को जाने वाले तिराहे में बनेगी रोटरी