फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्वतंत्रता दिवस पर होंगे देशभक्ति गीत

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे देशभक्ति गीत

Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर होंगे देशभक्ति गीत
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस पर लाइव बैंड शो और बॉलीवुड सिंगर आलमगीत खान के देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यश इवेंट के निदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित लाइव बैंड शो की शुरुआत नगर निगम कार्यालय से अपराह्न तीन बजे होगी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लाइव बैंड शो का कारवां नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पर पहुंचेगा। शो में विभिन्न स्कूलों के बच्चे और सांस्कृतिक दल शामिल रहेंगे। इसमें देशभक्ति की झांकियां भी पेश की जाएंगी। शहीद पार्क में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश होंगी। अध्यक्षता परिवहन मंत्री यशपाल आर्य करेंगे। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। बॉलीवुड सिंगर आलमगीर खान के साथ प्ले बैक सिंगर अतुल पंडित और विजय मेहता देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पेश करेंगे। उत्तराखंड की चर्चित सिंगर नेहा कोरंगा भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed