फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शबे-बरात एक मई को

शबे-बरात एक मई को

Mon, 30 Apr 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
शबे-बरात एक मई को
हल्द्वानी। शाबान अरबी कैलेंडर का आठवां महीना है। यह रमजान की तैयारी का महीना है। इस माह में एक रात है शबे-बरात, जो गुनाहों से माफी और इनाम की रात है। शबे-बरात रात मंगलवार को मनाई जाएगी। इसके दो सप्ताह बाद रमजान का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन

शबे-बरात की आमद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कब्रिस्तान में साफ-सफाई और रोशनी का इंतजाम किया जा रहा है। दरगाहों पर भी खास इंतजाम किए गए हैं। इस रात में लोग कब्रिस्तान जाकर अपने अजीजों के लिए दुआएं मांगते हैं। रात भर जागकर मस्जिदों में इबादत करते हैं। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने बताया कि शाबान की 15वीं रात खुदा का एक बेशकीमती इनाम है। इसमें मोमिनों के गुनाह माफ कर दिए जाते हैं और दुआएं कुबूल होती हैं। इस रात की फजीलत को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें। बुरी बातों से बचें। इस रात को सैर और तफरीह में न गुजारें। अपने अजीजों के लिए दुआएं करें। मुल्क की तरक्की और अमन के लिए भी दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed