फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर के बाहर खेल रहे छठी के छात्र को उठा ले गया तेंदुआ

घर के बाहर खेल रहे छठी के छात्र को उठा ले गया तेंदुआ

Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे छठी के छात्र को उठा ले गया तेंदुआ
भीमताल/मुक्तेश्वर। रामगढ़ ब्लॉक में स्थित सूपी ग्रामसभा के तोक लामीधार में बुधवार रात घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। उसका क्षतविक्षत शव घर से लगभग आधा किमी दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में दहशत है।
विज्ञापन

लामीधार तोक निवासी हिमांशु बिष्ट (11) पुत्र लाल सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कसियालेख में छठी में पढ़ता था। बुधवार देर शाम वह घर के बाहर अपने साथियों के साथ खेल रहा था। उसके बड़े भाई गौतम का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम होने के कारण लोगों की भीड़ थी। रात नौ बजे के करीब खाना खाने की तैयारी हुई तो हिमांशु कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। परिजन ग्रामीणों की मदद से शव को घर लाए। तेंदुए ने हिमांशु के पेट के नीचे का मांस खाया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह सुबह मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, उपनिरीक्षक देवीदत्त पांडे हरेंद्र तोमर, खीम सिंह और रमा देवी समेत वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम न करने की मांग की जिस पर थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से गांव में मातम का माहौल और तेंदुए की दहशत है।
विज्ञापन



दिन में शगुन आखर रात में चीखपुकार
भीमताल। लाल सिंह बिष्ट के घर बड़े बेटे गौतम के यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। बुधवार को गणेश पूजा, सुवाल पथाई, गृहजाग कार्यक्रम था। बृहस्पतिवार को जनेऊ पड़नी थी। सभी रिश्तेदार और बिरादर जुटे थे। घर में चहलपहल थी। इसी चहल पहल में परिवार के लोगों को बच्चों का ध्यान नहीं रहा। बताया जाता है कि देर शाम तक बच्चे घर के बाहर खेलने में मस्त थे और इसी दौरान झाड़ियों छुपे तेंदुए ने हिमांशु को उठा लिया। लाल सिंह बिष्ट खेती किसानी करते हैं। बेटे की मौत से उनके आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले साल भी किशोर को मार डाला था
भीमताल। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल और रामगढ़ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश गौड़ ने बताया कि पिछले साल भी तेंदुआ गांव में एक किशोर को अपना निवाला बना चुका है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को मार चुका है। तेंदुए का आतंक काफी समय से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की गई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को तवज्जो नहीं दी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से परिजनों को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed