{"_id":"5ab95e1e4f1c1b2c4e8b47c0","slug":"121522097694-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोस्टिंग बंट सकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोस्टिंग बंट सकता है पानी
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
विश्व जल दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इस बार मार्च में ही गौला नदी और नलकूपों का जलस्तर काफी अधिक गिर गया है। नलकूपों का जलस्तर गिरने से करीब एक दर्जन नलकूपों से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं गौला के लगातार गिर रहे जलस्तर से आम लोगों के कनेक्शनों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गौला नदी के दबाव में कमी आने से पेयजल योजना के आखिरी छोर में बसे लोगों को सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जलसंस्थान के अधिकारियों के संज्ञान में मामला है और यही स्थिति रही तो जलसंस्थान पानी बांटने के लिए जल्द ही रोस्टर लागू कर सकता है।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक नलकूपों का जलस्तर 20 से 25 फीट तक गिर गया है। गौला नदी का जलस्तर लगातार गिर रहा है। नदी में प्रेशर भी नहीं है। सोमवार को गौला का जलस्तर 67 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। इस हफ्ते बारिश नहीं हुई और और गौला का जलस्तर इसी तरह गिरता रहा तो विभिन्न इलाकों में पेयजल वितरित करने के लिए रोस्टर लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी के साथ मौजूदा हालातों की समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोस्टर लागू करने पर शहर में शहर को में अलग-अलग चरणों में पेयजल आपूर्ति करनी पड़ेगी। इसकी समय सारणी तय की जाएगी।